{"_id":"6a0e76310b22a0f42a0457a1","slug":"up-weather-extreme-heat-heatwave-red-alert-issued-for-3-days-2026-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में प्रचंड गर्मी: पानी की फुहारों से दी गई राहत, पारा @45.3 डिग्री पहुंचा पार; अगले तीन दिन रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में प्रचंड गर्मी: पानी की फुहारों से दी गई राहत, पारा @45.3 डिग्री पहुंचा पार; अगले तीन दिन रेड अलर्ट
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 21 May 2026 08:34 AM IST
सार
आगरा में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान 45.3 डिग्री पहुंचने के बाद मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि ताजमहल में कई पर्यटकों की तबीयत भी बिगड़ गई।
विज्ञापन
आगरा में भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की सीमा से सटे आगरा में लू का कहर बरकरार है। बुधवार को भी आगरा गर्म हवाओं के कारण दहकता रहा। बांदा पूरे देश में सबसे गर्म रहा तो आगरा प्रदेश के 5 गर्म शहरों की सूची में बना रहा। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई, लेकिन यह 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। लू के प्रकोप के कारण सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रमुख बाजारों, स्मारकों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
पानी की फुहार से मिली राहत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहत के लिए ताज और किले पर पानी की चलाई फुहार
आगरा नगर निगम ने ताजमहल और आगरा किला के पास पर्यटकों को तेज गर्मी और लू के थपेड़ों से बचाने के लिए पानी के टैंकर के जरिए स्प्रिंकलर से फुहारें डलवाई। आगरा किला के अमर सिंह गेट के सामने और ताजमहल के पूर्वी तथा पश्चिमी गेट के सामने ताजगंज में गर्मी से बेहाल पर्यटकों ने पानी की फुहारों से राहत लेने का प्रयास किया।

Trending Videos
आगरा में भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर तापमान
बांदा 48 डिग्री
प्रयागराज 46.4 डिग्री
हमीरपुर 46.2 डिग्री
झांसी 45.9 डिग्री
आगरा 45.3 डिग्री
उरई 45.2 डिग्री
बांदा 48 डिग्री
प्रयागराज 46.4 डिग्री
हमीरपुर 46.2 डिग्री
झांसी 45.9 डिग्री
आगरा 45.3 डिग्री
उरई 45.2 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की फुहारें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
26 तक नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक लू का रेड अलर्ट रहेगा। बेहद गर्म हवाओं के कारण दोपहर में 12 बजे से शाम 5 बजे तक भीषण गर्मी रहेगी, वहीं रात में भी तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। 26 मई तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। तब तक तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच ही बना रह सकता है।

आगरा किला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताज में गर्मी व धूप से बिगड़ी एक दर्जन पर्यटकों की तबीयत
ताजनगरी में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप पर्यटकों पर भारी पड़ने लगी है। बुधवार को ताजमहल का दीदार करने आए करीब एक दर्जन पर्यटकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उमस और लू की वजह से कई पर्यटकों को उल्टी, दस्त और तेज बुखार से तबीयत बिगड़ने पर सभी पर्यटकों को ताजमहल परिसर स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के तौर पर उन्हें जरूरी दवाएं और ओआरएस का घोल दिया गया।