{"_id":"6a0dc016c4015a399c0dda67","slug":"cricketer-kuldeep-yadav-offers-prayers-at-banke-bihari-temple-at-vrindavan-in-mathura-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, पत्नी के साथ किए बांकेबिहारी के दर्शन; मंदिर में की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, पत्नी के साथ किए बांकेबिहारी के दर्शन; मंदिर में की पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 20 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका कुछ देर तक मंदिर में बैठकर ठाकुर जी की छवि निहारते रहे। मंदिर के सेवायतों ने विधि-विधान से पूजा कराई। मंदिर परिसर में दोनों करीब 15 मिनट तक रहे।
क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बांकेबिहारी के किए दर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव मंगलवार को अपनी पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कुलदीप ने अपने इस दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखा।
जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव अचानक वृंदावन पहुंचे और सीधे बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। मंदिर में इन दिनों चल रहे फूल बंगला दर्शन के बीच उन्होंने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका कुछ देर तक मंदिर में बैठकर ठाकुर जी की छवि निहारते रहे। मंदिर के सेवायतों ने विधि-विधान से पूजा कराई। दर्शन के बाद उन्हें प्रसादी माला, बांसुरी, राधा नाम और भगवान के चरण स्वरूप भेंट किए गए। इसके साथ ही प्रसाद भी प्रदान किया गया। मंदिर परिसर में दोनों करीब 15 मिनट तक रहे।
बताया गया कि शादी के बाद कुलदीप यादव मार्च में पहली बार पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन आए थे। उस दौरान भी उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
विज्ञापन
Trending Videos