Bengaluru Vacancy 2026: बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती, कितनी मिलेगी सैलरी? जानें यहां
Bengaluru City Civil Court Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट ने टाइपिस्ट, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी सहित 110 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bengaluru Recruitment 2026: बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट ने 24 जून 2026 को जारी अधिसूचनाओं के माध्यम से टाइपिस्ट ग्रेड-III, चपरासी, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और जवाना सहित कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 30 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।
क्या है आवेदन के नियम?
- टाइपिस्ट ग्रेड-III: 12वीं (PUC) पास या कमर्शियल प्रैक्टिस में 3 वर्षीय डिप्लोमा। साथ ही कन्नड़ एवं अंग्रेजी टाइपिंग में सीनियर ग्रेड उत्तीर्ण होना चाहिए।
- चपरासी / परिचारक: 12वीं (PUC) पास या कमर्शियल प्रैक्टिस में 3 वर्षीय डिप्लोमा। कन्नड़ एवं अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक है।
- ड्राइवर: 10वीं (SSLC) पास या वर्तमान में अध्ययनरत। भारी वाहन (Heavy Vehicle) चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
- प्रोसेस सर्वर: 10वीं (SSLC) पास या वर्तमान में अध्ययनरत। ड्राइविंग लाइसेंस होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।
- चपरासी / गार्ड (जवाना): 10वीं (SSLC) पास या वर्तमान में अध्ययनरत। कन्नड़ भाषा पढ़ना और लिखना आना आवश्यक है।
क्या है आयु सीमा की शर्तें?
बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष, श्रेणी-II(A), II(B), III(A) एवं III(B) के लिए 43 वर्ष तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और श्रेणी-I के उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि श्रेणी-II(A), II(B), III(A) एवं III(B) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 निर्धारित है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), श्रेणी-I तथा दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
कितना मिलेगा वेतन?
| पद का नाम | वेतनमान (Pay Scale) |
|---|---|
| स्टेनोग्राफर ग्रेड-III | 44,425 - 83,700 |
| टाइपिस्ट | 34,100 - 67,600 |
| ड्राइवर | 34,100 - 67,600 |
| प्रोसेस सर्वर | 31,775 - 61,300 |
| चपरासी (Peon) | 27,000 - 46,675 |
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट भर्ती 2026 में टाइपिस्ट ग्रेड-III पद के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। सबसे पहले अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें 1 मिनट में 120 शब्दों का अनुच्छेद टाइप कर 45 शब्द प्रति मिनट की गति प्रदर्शित करनी होगी। इस परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है तथा अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं।
टाइपिंग टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू/मौखिक परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची शैक्षणिक योग्यता, टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
- बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से पंजीकरण (Registration) करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों की दोबारा जांच करें और फॉर्म सबमिट कर देंं।