सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police CID Recruitment: 189 Posts for Assistant Director and Senior Scientific Assistant

Bihar Jobs: बिहार पुलिस में सहायक निदेशक-वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक की भर्ती, इस तिथि तक भरें फॉर्म; जानें योग्यता

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 12 Oct 2025 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Police CID Recruitment: बिहार पुलिस में सीआईडी विभाग के सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Police CID Recruitment: 189 Posts for Assistant Director and Senior Scientific Assistant
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Bihar Jobs 2025: बिहार पुलिस सीआईडी विभाग में सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन 31 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।  



इस भर्ती के तहत कुल 189 पदों को भरा जाएगा, इसमें 89 सहायक निदेशक और 100 वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पद अस्थायी रूप से संविदा आधार पर केवल 11 माह के लिए भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक के पदों पर भर्ती 

  • रसायन प्रभाग: सहायक निदेशक बनने के लिए रसायन प्रभाग में उम्मीदवार के पास MSc या MTech होना चाहिए। इसके लिए निम्नलिखित विषयों में से किसी एक में डिग्री होनी चाहिए: फॉरेंसिक साइंस, रसायन शास्त्र, जैव रसायन, औषध शास्त्र या विष विज्ञान।
  • भौतिकी प्रभाग: उम्मीदवारों के पास MSc या MTech फॉरेंसिक साइंस, भौतिकी या गणित में होनी चाहिए। इसके अलावा, बीटेक या बीई करने वाले उम्मीदवारों के लिए विषय कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन या मैकेनिकल हो सकते हैं, साथ में एक साल की विशेषज्ञता भी जरूरी है।
  • जीव विज्ञान प्रभाग: उम्मीदवार के पास MSc या MTech होनी चाहिए। इसके लिए फॉरेंसिक साइंस, जीव विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, बायोकैमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, अनुवांशिकी या मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में से किसी एक विषय में डिग्री होना जरूरी है।
  • मनोविज्ञान प्रभाग: मनोविज्ञान प्रभाग के लिए उम्मीदवार के पास MSc, MTech या M.Phil होनी चाहिए। इस डिग्री में साइकोलॉजी या क्लीनिकल साइकोलॉजी में विशेषज्ञता होना अनिवार्य है।

वरीय वैज्ञानिक सहायक पदों पर भर्ती

  • रसायन प्रभाग: इसके लिए उम्मीदवारों के पास MSc या MTech होना चाहिए। इसमें फॉरेंसिक साइंस, रसायन शास्त्र, जैव रसायन, औषध शास्त्र या विष विज्ञान में से किसी एक विषय में डिग्री होनी चाहिए।
  • भौतिकी प्रभाग: भौतिकी प्रभाग के लिए उम्मीदवार के पास MSc या MTech फॉरेंसिक साइंस, भौतिकी या गणित में होनी चाहिए। इसके अलावा, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स या इंस्ट्रुमेंटेशन में BTech/BE करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक साल की विशेषज्ञता भी जरूरी है।
  • जीव विज्ञान प्रभाग: उम्मीदवार के पास MSc या MTech होना चाहिए। इसके लिए फॉरेंसिक साइंस, जीव विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, जीव रसायन, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, अनुवांशिकी या मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में से किसी एक विषय में डिग्री होना जरूरी है।
  • मनोविज्ञान प्रभाग: मनोविज्ञान प्रभाग में उम्मीदवार के पास MSc, MTech या MA होना चाहिए। इसमें साइकोलॉजी या क्लीनिकल साइकोलॉजी में विशेषज्ञता होना अनिवार्य है।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

उक्त पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है, जिसकी गणना 01.10.2025 के अनुसार की जाएगी। सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है।

प्रत्येक आवेदन के लिए आवेदन शुल्क 100 निर्धारित किया गया है, जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed