सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026 Shor Notice out for 300 posts; Apply From 27 Feb to 20 Mar

BPSC Prosecution Officer 2026: होली से पहले युवाओं को तोहफा, बिहार में अभियोजन अधिकारी 300 पदों पर निकली भर्ती

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग के अभियोजन निदेशालय में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर भर्ती निकाली है। शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। पंजीकरण प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होने वाली है।
 

BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026 Shor Notice out for 300 posts; Apply From 27 Feb to 20 Mar
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

BPSC Prosecution Officer Vacancy 2026: होली से पहले बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के युवाओं के एक शानदार भर्ती का नोटिस जारी किया है। बीपीएससी ने गृह विभाग के अभियोजन निदेशालय में अभियोजन पदाधिकारियों (Prosecution Officer) की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है।

Trending Videos


आयोग ने विज्ञापन संख्या 13/2026 के तहत अभियोजन पदाधिकारी (Prosecution Officer) के 300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी, 2026 से शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Image

27 फरवरी से 20 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन 

योग्य भारतीय उम्मीदवारों से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार के कानूनी और प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कैसे करें आवेदन?

पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के चरण इस प्रकार होंगे:

  • इच्छुक अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.gov.in पर जाएं
  • अब यहां आवेदन करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • सावधानीपूर्वक आवेदन पत्र भरें और जमा करें।


अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले वेबसाइट पर प्रदर्शित विस्तृत विज्ञापन और निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed