सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   EMRS ESSE 2025 Tier II Exam Dates out; Check subject wise complete schedule here

EMRS Tier-II Exam Date: 22 से 25 मार्च तक होगी ईएमआरएस टियर-2 परीक्षा; जारी हुआ विषयवार शेड्यूल

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

EMRS ESSE Tier-II Exam Date: राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति ने ईएमआरएस स्टाफ चयन परीक्षा (ESSE 2025) टियर-II की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा 22 से 25 मार्च तक अलग-अलग दिनों पर आयोजित की जाएगी।
 

EMRS ESSE 2025 Tier II Exam Dates out; Check subject wise complete schedule here
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

ESSE 2025 Tier II Exam Date: राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में टीजीटी, पीजीटी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ईएमआरएस स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE 2025) के टियर-2 की तिथियां घोषित कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, ईएमआरएस टियर-2 परीक्षा 22 से 25 मार्च तक अलग-अलग दिनों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

Trending Videos


राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने ईएमआरएस (EMRS) में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आयोजित ईएसएसई 2025 (ESSE 2025) परीक्षा के टियर-1 का परिणाम 31 जनवरी 2025 को घोषित किया था। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों को अब 22 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले टियर-2 चरण में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Image

ESSE 2025 Tier II Exam Dates: नोट करें परीक्षा का कार्यक्रम

टियर-1 में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए टियर-2 परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

 

पद का नाम तिथि समय
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) 22 मार्च 2026 पूर्वाह्न
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) 22 मार्च 2026 अपराह्न
महिला स्टाफ नर्स 23 मार्च 2026 पूर्वाह्न
प्राचार्य (Principal) 23 मार्च 2026 अपराह्न
लेखाकार (Accountant) 23 मार्च 2026 अपराह्न
हॉस्टल वार्डन 24 मार्च 2026 पूर्वाह्न
जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) 24 मार्च 2026 अपराह्न
प्रयोगशाला परिचायक (Lab Attendant) 25 मार्च 2026 पूर्वाह्न


समिति ने बताया है कि परीक्षा शहर की जानकारी जल्द ही अभ्यर्थियों के आवेदन लॉग-इन में उपलब्ध करा दी जाएगी। टियर-2 परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed