सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Delhi Police Constable 2025 Revised Vacancy Details Out at ssc.gov.in; 602 vacancies cut down

SSC Delhi Police: अग्निवीरों को 20% आरक्षण के बाद दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की नई रिक्तियां जारी, 602 वैकेंसी घटी

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC Delhi Police Constable 2025 Vacancy: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की संशोधित रिक्तियां घोषित की हैं। संशोधन के बाद करीब 602 रिक्तियां कम हो गई हैं। पदवार नई रिक्तियां नीचे जान सकते हैं।
 

SSC Delhi Police Constable 2025 Revised Vacancy Details Out at ssc.gov.in; 602 vacancies cut down
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की संशोधित रिक्तियां जारी की हैं। नए नोटिस के मुताबिक रिक्तियों की संख्या में कमी आई है। 602 रिक्तियां वापस ले ली गई हैं। गौरतलब है कि यह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (Exe), हेड कांस्टेबल, AWO/TPO, कांस्टेबल ड्राइवर के कुल 9,363 पदों के लिए नोटिस जारी किया गया था। संशोधन के बाद रिक्तियों की संख्या 8,761 हो गई है।

Trending Videos

अब कितने पद भरे जाएंगे?

 

भर्ती का नाम पहले वेकैंसी घटने के बाद वेकैंसी
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 7565 7201
दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2025 737 660
दिल्ली पुलिस HCM भर्ती 2025 509 457
दिल्ली पुलिस AWO/TPO भर्ती 2025 552 443

 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अग्निवीरों को 20% आरक्षण

गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने हाल ही में दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियम, 1980 में संशोधन को मंजूरी देते हुए पूर्व अग्निवीरों के लिए कांस्टेबल (कार्यकारी) पदों में 20% आरक्षण स्वीकृत किया है। इस घोषणा के बाद एसएससी ने रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया है।


नए नियम की प्रमुख प्रावधान 
  • पुरुष कांस्टेबल (कार्यकारी) पदों में 20% आरक्षण पूर्व अग्निवीरों के लिए
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से छूट
  • अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट
  • अग्निवीरों की पहली बैच के लिए 5 वर्ष की आयु छूट
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed