फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC ASI Technical Exam 2026 Postponed, New Examination Date to Be Announced Soon

BPSSC Recruitment 2026: बिहार पुलिस एएसआई (तकनीकी) भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार; जानें वजह

Fri, 31 Jul 2026 10:24 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 31 Jul 2026 10:24 AM IST
सार

BPSSC Recruitment 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार पुलिस रेडियो में सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) भर्ती के लिए 5 अगस्त 2026 को होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग ने बताया है कि परीक्षा अपरिहार्य कारणों से टाली गई है और नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

विज्ञापन
BPSSC ASI Technical Exam 2026 Postponed, New Examination Date to Be Announced Soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

BPSSC ASI Technical Exam 2026 Postponed: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) भर्ती के लिए 5 अगस्त 2026 को होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार, परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेणी रिक्तियां
गैर आरक्षित (UR) 08
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 02
अनुसूचित जाति (SC) 03
अनुसूचित जनजाति (ST) 01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 04
पिछड़ा वर्ग (BC) 03
पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female) 01
कुल 22

शारीरिक मानक

  • ऊंचाई: सामान्य/पिछड़ा वर्ग (पुरुष) के लिए न्यूनतम 165 सेमी, जबकि अत्यंत पिछड़ा/SC/ST (पुरुष) के लिए 160 सेमी और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 155 सेमी।
  • सीना (केवल पुरुष): सामान्य/BC/EBC के लिए 81-86 सेमी और SC/ST के लिए 79-84 सेमी।
  • वजन: सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगी:

  • प्रथम चरण (प्रारंभिक परीक्षा): यह 100 अंकों की 2 घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इसमें 40 प्रश्न सामान्य ज्ञान और 60 प्रश्न तकनीकी विषयों से होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों के 20 गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • द्वितीय चरण (मुख्य परीक्षा): इसमें दो पत्र होंगे। प्रथम पत्र 'सामान्य भाषा ज्ञान' (हिंदी और अंग्रेजी) का होगा, जो केवल अर्हकारी (Qualifying) होगा। द्वितीय पत्र 100 अंकों का तकनीकी विषय पर आधारित होगा। दोनों चरणों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।
  • तृतीय चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा): इसमें दौड़ (पुरुषों के लिए 1.6 किमी और महिलाओं के लिए 1 किमी), ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल है। यह चरण केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed