फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News By-election for the Bankipur Assembly seat today: 25 candidates; police, Jan Suraaj, BJP, RJD.

Bankipur Election: कितने वोटर आज कर रहे बांकीपुर के नए विधायक चुनने के लिए वोट? चुनावी मैदान में 25 प्रत्याशी

Thu, 30 Jul 2026 06:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 30 Jul 2026 06:10 AM IST
सार

Bihar Election News: पूरे देश में चर्चित हो चुकी बांकीपुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। इस चुनाव में एक ओर जहां भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं 2025 के विधानसभा में खाता नहीं खोलने वाली जनसुराज के लिए भी बड़ा मौका है। प्रशासन ने चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
 

विज्ञापन
Bihar News By-election for the Bankipur Assembly seat today: 25 candidates; police, Jan Suraaj, BJP, RJD.
बांकीपुर उप चुनाव में त्रिकोणात्मक संघर्ष साफ दिख रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30 जुलाई यानी सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बांकीपुर विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया चलेगी। मैदान में 25 प्रत्याशी हैं। लड़ाई मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा कुमार गुप्ता और जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर के बीच है। प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।   

विज्ञापन


कई वीवीआईपी इस विधानसभा के वोटर हैं
निर्वाचन आयोग के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,79,616 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2,00,060 पुरुष, 1,79,533 महिला और 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कई वीवीआईपी मतदाता रहते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत बिहार सरकार के मंत्री भी इसी विधानसभा के मतदाता हैं। इतना ही नहीं राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार वाले भी इसी क्षेत्र का मतदाता हैं। 
विज्ञापन


29 मोबइल मतदान केंद्र भी उपलब्ध
आज मतदान के लिए 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 247 सरकारी भवनों और 175 निजी भवनों में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मतदाताओं की सुविधा के लिए 29 मोबाइल मतदान केंद्र भी उपलब्ध रहेंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 40 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। जांच के बाद 26 नामांकन वैध पाए गए। बाद में एक उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bankipur Election: भाजपा ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, प्रशासन से क्या मांग कर दी?

पटना डीएम ने क्या कहा?
इधर, पटना डीएम कुंदन कुमार की ओर से बताया गया है कि मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने या मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। साथ ही कहा है कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके साथ ही 28 विशेष चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां आने-जाने वाले सभी छोटे और बड़े वाहनों की गहन जांच की जा रही है। पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है, ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed