फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Prashant Kishor clashes with police high voltage drama late at night ahead of Bankipur election

Bihar: ‘वर्दी उतार दें क्या?’ थाने में पुलिस से भिड़े प्रशांत किशोर, बांकीपुर चुनाव से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा

Thu, 30 Jul 2026 01:25 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 30 Jul 2026 01:25 PM IST
सार

Bihar News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले पटना में भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला। जन सुराज के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रशांत किशोर देर रात अपने समर्थकों के साथ जक्कनपुर थाने पहुंच गए। वहां उनकी एक पुलिस अधिकारी से तीखी बहस हुई, जिसमें 'वर्दी उतारने' और 'पॉलिटिक्स दिखाने' जैसी बातें भी हुईं। जानिए क्या था पूरा मामला...

विज्ञापन
Prashant Kishor clashes with police high voltage drama late at night ahead of Bankipur election
पुलिस और प्रशांत किशोर के बीच में तीखी झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले बुधवार को राजधानी पटना में राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया। जन सुराज के करीब कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में पार्टी के सूत्रधार एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रशांत किशोर देर रात सीधे पटना के जक्कनपुर थाने पहुंच गए। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद थे। थाने में पुलिस अधिकारियों और प्रशांत किशोर के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




'जब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिलेगी, थाने से नहीं हटेंगे'
प्रशांत किशोर ने थाने में ही पुलिस अधिकारियों से दो टूक कहा कि जब तक हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं की स्थिति और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाएगी, तब तक वे थाना परिसर से नहीं हटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बिना किसी स्पष्ट कारण के उनके कार्यकर्ताओं को उठा रही है और परिजनों व पार्टी नेताओं को इसकी कोई सूचना भी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


'क्या बिहार में पुलिस राज है?'
थाने में मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने प्रशांत किशोर से कहा कि वे वहां से चले जाएं और किसी एक प्रतिनिधि का मोबाइल नंबर दे दें, पुलिस बाद में पूरी जानकारी उपलब्ध करा देगी। पुलिसकर्मी ने कहा कि वे किसी बड़े अफसर से बात कर लें क्योंकि उन्हें यह नहीं पता कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता कहां हैं। इस पर पीके ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अच्छा... आप तो एहसान करेंगे। अंतिम समय तक वे आपके थाने में थे, इसलिए उनके बारे में बताना आपकी जिम्मेदारी है'। इसके बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो गई। प्रशांत किशोर ने सवाल उठाते हुए कहा, 'क्या बिहार में पुलिस राज चल रहा है? आप मेरे लोगों को गायब किए हुए हैं। हम आपसे कानून के दायरे में रहकर बात कर रहे हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन


'वर्दी उतार दें क्या?'
जवाब में पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके समर्थकों ने चारों तरफ से घेर रखा है, क्या यही कानून का पालन है। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकी दी जा रही है और यह उनके साथ पॉलिटिक्स की जा रही है। इस पर गुस्से में लाल प्रशांत किशोर ने यहां तक कह दिया कि पॉलिटिक्स दिखाएंगे तो यहीं रहिएगा। प्रशांत किशोर ने कहा, 'आप वर्दी में हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम आपके दबाव में आ जाएंगे'। जवाब में पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वर्दी उतार दें क्या? आप छोड़ देंगे तो क्या हम आपसे डर रहे हैं'। इस दौरान पुलिस अधिकारी और पीके के समर्थकों के बीच भी जमकर नोकझोंक हुई।

जन सुराज का पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
इससे पहले जन सुराज के निर्वाचन अभिकर्ता अजय द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। उनके अनुसार, पटना में अपने परिजनों से मिलने या निजी कार्य से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पुलिस हिरासत में ले रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सभी गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं की सूची सार्वजनिक की जाए और यह भी स्पष्ट किया जाए कि किन आरोपों में उन्हें पकड़ा गया है।


यह भी पढ़ें: भाजपा ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, प्रशासन से क्या मांग कर दी?

एसटीएफ और पुलिस पर कार्यकर्ताओं को उठाने का दावा
अजय द्विवेदी ने दावा किया कि प्रत्यूष को जक्कनपुर थाना पुलिस, वरुण कुमार को पीरबहोर थाना पुलिस और मोतिहारी निवासी अभय शर्मा को जक्कनपुर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं विकास सिंह, अमीर इफ्तियाज, मनीष झा और सुदर्शन मिश्रा को एसटीएफ द्वारा उठाए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed