BMC Vacancy: बीएमसी में ग्रुप-डी के कई पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक; 10वीं पास भरें फॉर्म
BMC Vacancy: बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने ग्रुप-डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब काफी नजदीक है, इसलिए योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BMC Group D Recruitment 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे मेडिकल कॉलेज और डॉ. रुस्तम नरसी कूपर अस्पताल, जुहू में ग्रुप-डी (क्लास IV) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 115 पदों को संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर भरा जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से चल रही है। उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
BMC Group D Recruitment 2026: क्या है आवेदन के सभी नियम?
- प्रयोगशाला परिचारक और प्रयोगशाला सेवक पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं (एसएससी) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उसे मराठी भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए।
- इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, लिफ्ट ऑपरेटर और अन्य तकनीकी पदों के लिए 10वीं पास होने के अलावा वायरमैन लाइसेंस या इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन ट्रेड में आईटीआई या एनसीवीटी प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। उम्मीदवार को मराठी भाषा का पेपर भी पास करना होगा और विभाग द्वारा आयोजित ट्रेड परीक्षा में सफल होना होगा।
- सफाईकर्मी, वार्ड परिचारक, वार्ड सेवक, आया, माली, कुली, एम्बुलेंस/शव वाहन परिचारक, नाई और अन्य समान पदों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा मराठी भाषा का पेपर पास होना चाहिए और जहां लागू हो, विभाग की ट्रेड या कौशल परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी।
- दर्जी (शिपाई) पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिलाई या कटिंग का प्रमाणपत्र होना चाहिए, या श्रमिक विद्यापीठ से कम से कम 20 सप्ताह का उन्नत सिलाई पाठ्यक्रम पूरा किया होना चाहिए। इस पद के लिए भी मराठी भाषा का पेपर और विभागीय ट्रेड परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
आयु सीमा: बीएमसी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा के भीतर आने वाले उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे।
BMC Group D Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को कार्य दिवसों में ही निर्धारित समय के भीतर आवेदन जमा करना होगा।
BMC Group D Recruitment 2026: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र।
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र।
- पद के अनुसार आवश्यक अतिरिक्त योग्यता के दस्तावेज, जैसे डिग्री, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, फेलोशिप, एमएससीआईटी या टाइपिंग प्रमाण पत्र।
- संबंधित परिषद का पंजीकरण प्रमाण पत्र (यदि पद के लिए आवश्यक हो), जैसे महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल या फार्मेसी काउंसिल का प्रमाण पत्र।
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- पते का प्रमाण, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, वोटर आईडी कार्ड या राशन कार्ड।
- सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (Self-Attested) फोटोकॉपी।
- विवाहित महिला उम्मीदवारों के लिए विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।