Auraiya: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डंपर और पिकअप में भीषण भिड़ंत, हादसे में जालौन के दो युवकों की मौत
Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को पिकअप और डंपर की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में पिकअप सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
जालौन के रहने वाले थे दोनों मृतक
जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक जालौन जिले के कोंच के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान शबीद पुत्र सरीफ और नशीर पुत्र सबीर (निवासी कोंच, जिला जालौन) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
एक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
हादसे में पिकअप सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शेर सिंह पुत्र संजन सिंह (निवासी ललितपुर) के रूप में हुई है। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल को तुरंत एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही औरैया सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।