फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CCI Recruitment 2026: 148 Vacancies Announced, Salary Up to Rs 1.20 Lakh Per Month

CCI Vacancy 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन में 148 पदों पर भर्ती, वेतन 1.20 लाख तक; कौन कर सकता है आवेदन? जानें यहां

Thu, 09 Jul 2026 12:20 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 09 Jul 2026 12:20 PM IST
सार

CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर 148 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में ग्रेजुएट, बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर, एमबीए, सीए और सीएमए जैसी योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 1.20 लाख रुपये से अधिक मासिक वेतन का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
CCI Recruitment 2026: 148 Vacancies Announced, Salary Up to Rs 1.20 Lakh Per Month
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

CCI Vacancy 2026: भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तहत काम करने वाली कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने विभिन्न पदों पर 148 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट cotcorp.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती सहायक प्रबंधक, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट समेत कुल सात पदों के लिए की जाएगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पद का नाम कुल रिक्तियां
सहायक प्रबंधक (राजभाषा) 1
सहायक प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) 1
प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) 8
प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) 8
जूनियर वाणिज्यिक कार्यकारी 50
जूनियर असिस्टेंट (लेखा) 50
जूनियर सहायक (सामान्य) 30
कुल 148

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • सहायक प्रबंधक (राजभाषा): उम्मीदवार के पास हिंदी विषय में स्नातकोत्तर (PG) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही ग्रेजुएशन स्तर तक अंग्रेजी विषय पढ़ा होना आवश्यक है।
  • सहायक प्रबंधक (आईटी): उम्मीदवार ने आईटी या कंप्यूटर साइंस में बीई/बीटेक, एमसीए या आईटी/सिस्टम से संबंधित एमबीए/पीजीडीएम किया हो।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग): एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट या कृषि क्षेत्र से संबंधित एमबीए/प्रबंधन डिग्री होनी चाहिए।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स): उम्मीदवार के पास सीए (CA) या सीएमए (CMA) की प्रोफेशनल योग्यता होनी चाहिए।
  • जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव: बीएससी एग्रीकल्चर (कृषि) में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स): उम्मीदवार ने बीकॉम (B.Com) की डिग्री प्राप्त की हो।
  • जूनियर असिस्टेंट (जनरल): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।

 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

वर्ग आवेदन शुल्क सूचना शुल्क जीएसटी (18%) कुल शुल्क
सामान्य/EWS/ओबीसी ₹1000 ₹500 ₹270 ₹1770
एससी/एसटी/पूर्व सैनिक / PwBD ₹0 ₹500 ₹90 ₹590

18 की आयु वाले करें आवेदन

सीसीआई भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 30 से 32 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना विज्ञापन में निर्धारित तिथि के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा पूर्व सैनिकों और जम्मू-कश्मीर में वर्ष 1980 से 1989 के बीच निवास करने वाले उम्मीदवारों को भी अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिलेगा। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 47 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले सीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.cotcorp.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Recruitment (भर्ती)” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपनी वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी (Category) से संबंधित विवरण भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें और आवेदन सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed