फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother and son swindled rs 25 lakh from landlady in Bareilly

Bareilly News: मां-बेटे ने मकान मालकिन से 25 लाख रुपये ठगे, फैक्टरी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर ठगा

Sat, 11 Jul 2026 07:50 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Jul 2026 07:50 AM IST
विज्ञापन
Mother and son swindled rs 25 lakh from landlady in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बरेली के इज्जतनगर इलाके की निवासी महिला के मकान में रहने आए किरायेदार मां-बेटे ने मकान मालकिन का विश्वास हासिल किया। इसके बाद अपनी फैक्टरी में निवेश कराने के बहाने उनसे 25 लाख रुपये हड़प लिए। एडीजी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


विष्णुधाम कॉलोनी निवासी राखी गंगवार ने एडीजी रमित शर्मा को बताया कि वर्ष 2023 में उनके मकान में जिला रामपुर के मसावसी इलाके के निवासी रोहित और उसकी मां किराये पर रहने आए। दोनों ने अच्छा व्यवहार कर उनसे नजदीकी बढ़ा ली।
विज्ञापन


आरोपियों ने राखी और उनके पति से कहा कि उन्होंने परसाखेड़ा में किराये पर गोदाम लेकर बोतल बनाने की फैक्टरी खोली है। आप निवेश कर पार्टनर बन सकते हैं। इसके बदले आपको अलग से मुनाफा भी मिलेगा। राखी ने 11 लाख 50 हजार रुपये रोहित को ऑनलाइन दिए। 4,81,000 रुपये और सोने की चेन भी रोहित ने ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के दस्तावेजों पर ले लिया लोन 
राखी का आरोप है कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ऋण भी ले लिया। अप्रैल 2026 में रोहित और उसकी मां मकान पर नहीं आए तो उनकी फैक्टरी पर जाकर देखा। वहां ताला लगा था। रोहित से फोन पर बात हुई तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।

रोहित ने कहा कि अगर 10 लाख रुपये नहीं दिए तो कागजों का गलत इस्तेमाल कर जेल भिजवा दूंगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed