फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passenger suffers heart attack at Bareilly Junction doctor saves his life

UP News: बरेली जंक्शन पर यात्री को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने हार्ट मसाज देकर बचाई जान

Sat, 11 Jul 2026 07:32 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Jul 2026 07:32 AM IST
सार

बरेली जंक्शन पर शुक्रवार को एक यात्री का अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द और उलझन महसूस होने पर वह सीढ़ियों पर लेट गया, उसी वक्त जंक्शन पहुंचे डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर हार्ट मसाज देकर उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन
Passenger suffers heart attack at Bareilly Junction doctor saves his life
डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बचाई यात्री की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ से वंदे भारत ट्रेन से बरेली पहुंचने के बाद एक यात्री को दिल का दौरा पड़ा। वह प्लेटफॉर्म संख्या दो की सीढि़यों के पास लेट गया। इस दौरान परिजनों को लेने जंक्शन पहुंचे चिकित्सक डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हार्ट मसाज देकर मरीज की जान बचाई। 

विज्ञापन


डॉ. प्रमेंद्र के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे वह लखनऊ से आ रहे अपने परिजनों को लेने जंक्शन पहुंचे थे। तभी एक व्यक्ति ने पहचान लिया और एक यात्री को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी दी। वह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सीढ़ियों के पास लेटा था। लोग उसे घेरकर खड़े थे। मरीज ने अपना नाम सुरेश बताया और कहा कि उसने सुबह दवा नहीं ली थी। उसे हृदय रोग के साथ दौरे भी पड़ते हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल जा रहा था युवक 
इलाज के लिए वह मिलिट्री अस्पताल जा रहा था। उसकी धड़कन मंद पड़ने लगी थी। मरीज की स्थिति सिंकोप में थी। बेहोशी जैसी हालत में ही उसका हार्ट मसाज किया। करीब पांच मिनट बाद तबीयत में हल्का सुधार हुआ। फिर उसे मौजूद लोगों के सहयोग से एस्केलेटर से नीचे लाया गया, फिर अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed