फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck catches fire on Pilibhit-Puranpur highway driver burnt to death

दर्दनाक हादसा: पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

Sat, 11 Jul 2026 08:12 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Jul 2026 08:12 AM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक जिंदा जल गया। ट्रक में अचानक आग लग गई थी। चालक केबिन में ही फंस गया, जिससे जलकर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Truck catches fire on Pilibhit-Puranpur highway driver burnt to death
हाईवे पर ट्रक में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर शुक्रवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। हाईवे पर चलते ट्रक में आग लग गई, जिससे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। ट्रक में भारी मात्रा में प्लास्टिक के टुकड़े लदे होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। चालक केबिन में ही फंस गया और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इसके बाद चालक के शव को निकाला गया। 

विज्ञापन




हादसा शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे थाना पूरनपुर क्षेत्र में बड़ी नहर और धन्ना गुरुद्वारे के बीच हुआ। पुलिस के अनुसार ट्रक पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक में प्लास्टिक के टुकड़े भरे होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और पूरा ट्रक आग का गोला बन गया।

विज्ञापन

राहगीरों ने दी सूचना 
राहगीरों ने जलते हुए ट्रक को देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चालक की केबिन के अंदर ही जलकर मौत हो चुकी थी। आग बुझने के बाद चालक का शव बुरी तरह झुलसी अवस्था में केबिन से बाहर निकाला गया।

चालक की नहीं हो सकी पहचान 
घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चालक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस तकनीकी और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed