{"_id":"6a513df4c81faf48bc0d3214","slug":"allegation-sub-inspector-forced-a-compromise-after-locking-a-villager-in-the-police-station-pilibhit-news-c-400-1-ala1001-4609-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : ग्रामीण को थाने में बंद कर दरोगा ने कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : ग्रामीण को थाने में बंद कर दरोगा ने कराया समझौता
Sat, 11 Jul 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर गांव के तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और भमोरा थाने के दरोगा पर पति को हवालात में बंद कर जबरन समझौता कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि नौ जुलाई को वह अपने पति के साथ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके पति से गाली-गलौज कर मारपीट की, जिसे बरात में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद वह और उनके पति घर लौट आए। कुछ देर बाद आरोपित के दो छोटे भाई लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और परिवार के साथ मारपीट की और उससे छेड़खानी की। बचाने आई नाबालिट बेटी को भी पीटा गया।
उसी रात जब वह शिकायत लेकर भमोरा थाने पहुंचीं तो वहां मौजूद एक दरोगा ने कार्रवाई के बजाय उनके पति को हवालात में बंद कर दिया। गाली-गलौज करते हुए जेल भेजने की धमकी दी और दबाव बनाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
सीओ नितिन कुमार ने बताया कि समझौता दोनों पक्षों की सहमति से हुआ है। फिर भी अगर महिला पक्ष चाहता है तो तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।