फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three poles and a transformer knocked down after being hit by a canter truck.

Pilibhit News: कैंटर की टक्कर से तीन खंभे और ट्रांसफार्मर टूटा

Sat, 11 Jul 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 11 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three poles and a transformer knocked down after being hit by a canter truck.
मीरगंज। मीरगंज-सिरौली रोड पर मदनापुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों से टकरा गया। इससे तीन खंभे टूट और एक ट्रांसफार्मर टूटकर गिर गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कैंटर तेज रफ्तार में मीरगंज की ओर आ रहा था। मदनापुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के तीन खंभों से टकराया। जोरदार टक्कर से खंभे टूटकर गिर गए। एक ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर मौके पर गई विद्युत निगम की टीम ने मुआयना किया। एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि टक्कर से टूटे खंभों को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है। यह लाइन मुख्य रूप से किसानों के ट्यूबवेलों को आपूर्ति करती है। नए खंभे लगवाने और लाइन दुरुस्त कराने का काम कराया जा रहा है। जल्द मरम्मत पूरी कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed