फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor husband gives triple talaq to wife in Bareilly court premises

UP News: बरेली कोर्ट परिसर में डॉक्टर पति ने दिया तीन तलाक, बोला- यूसीसी कानून नहीं, शरीयत को मानता हूं

Sat, 11 Jul 2026 07:08 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Jul 2026 07:08 AM IST
सार

बरेली में तीन तलाक का मामला सामने आया है। डॉक्टर पति ने कोर्ट परिसर में पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के मुताबिक पति ने यूसीसी को मानने से इनकार कर दिया। कहा कि वह शरीयत को मानता है।  

विज्ञापन
Doctor husband gives triple talaq to wife in Bareilly court premises
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दहेज में एक करोड़ रुपये नहीं मिलने पर उत्तराखंड के डॉक्टर ने बरेली न्यायालय परिसर में पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इस दौरान उसने कहा कि वह यूसीसी कानून को नहीं, इस्लामिक शरीयत को मानता है। पत्नी ने डॉक्टर और उसके परिजनों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कैंट इलाके की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि उसका निकाह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गांव सुल्तानपुर अदमपुर निवासी मुस्तकीम से हुआ था। निकाह के बाद मुस्तकीम के परिजन कहने लगे कि तुम्हारा पति मुस्तकीम एमबीबीएस डॉक्टर है। उसे एमडी की पढ़ाई कर अस्पताल खोलना है। इसके लिए एक करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन


मुस्तकीम के परिजनों ने महिला कहा कि वह 70 बीघा जमीन के मालिक हैं, लेकिन फर्जीवाड़ा कर 600 बीघा रकबा दिखाकर गन्ने की पर्चियां लेते हैं। कहा कि तेरे नाम 70 बीघा का रकबा दिखाकर गन्ने की पर्चियां ले लेंगे। इस पर महिला ने फर्जीवाड़ा करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी भी दी 
आरोप है कि इससे नाराज होकर महिला के जेठ ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक करोड़ रुपये दहेज में लाने के लिए कहा। विवाद बढ़ने पर महिला मायके आ गई। यहां उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद मुस्तकीम विदा करवाकर उसे घर ले गया। फिर दहेज को लेकर प्रताड़ित किया गया। महिला के पिता उसे बरेली ले आए तो 2023 में मुस्तकीम और उसके परिजन बरेली आए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

हरिद्वार गई महिला तो रोककर धमकाया
महिला ने आरोप लगाया कि वह सहायक अध्यापक का साक्षात्कार देने हरिद्वार गई तो मुस्तकीम ने कार लगाकर उसे रोका और एक करोड़ रुपये देने के लिए कहा। विरोध करने पर उसे तीन तलाक दे दिया। उसे लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत तीन जनवरी 2025 को हरिद्वार की कनखल पुलिस से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

बरेली कोर्ट परिसर में दिया तीन तलाक
महिला ने बताया कि तीन जुलाई 2026 को वह बरेली न्यायालय में गई थी। वहां मुस्तकीम भी आया था। मुस्तकीम ने उससे कहा कि मैं पहले भी तीन तलाक दे चुका हूं, जल्द ही दूसरा निकाह करूंगा। मुस्तकीम ने कहा कि मैं यूसीसी कानून को नहीं, शरीयत को मानता हूं। यह कहकर मुस्तकीम ने दोबारा तीन तलाक दे दिया। एडीजी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि महिला की ओर से पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed