सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSBC Bihar Police Constable Operator 2026 Advt. No. 01/2026 Registration Start From Today; Apply for 993 Posts

CSBC Bihar Police: 12वीं पास के लिए कांस्टेबल ऑपरेटर के करीब एक हजार पदों पर भर्ती, आज से कर सकते हैं पंजीकरण

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2026: केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढ़ें...
 

CSBC Bihar Police Constable Operator 2026 Advt. No. 01/2026 Registration Start From Today; Apply for 993 Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

CSBC Bihar Police Constable 2026: केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार की ओर से पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 993 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos

 

नोट करें भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 23 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 01 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

 

विवरण जानकारी
संस्था कांस्टेबल केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC), बिहार
पद का नाम कॉन्स्टेबल (ऑपरेटर / स्पेशल ब्रांच / GD)
कुल पद 993 (संभावित)
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
योग्यता 10+2 (इंटरमीडिएिएट) पास
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, PST/PET, दस्तावेज सत्यापन
नौकरी स्थान बिहार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की हो।


आयु सीमा (01.08.2026 के अनुसार)

  • सामान्य (पुरुष/महिला): 18 से 25 वर्ष
  • बीसी/ईबीसी (पुरुष): 18 से 27 वर्ष
  • बीसी/ईबीसी (महिला): 18 से 28 वर्ष
  • एससी/एसटी (पुरुष/महिला): 18 से 30 वर्ष


आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST/PET)
  • दस्तावेज सत्यापन

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर का वेतन कितना होता है?

चयनित होने पर उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Bihar Police' या 'Special Branch' टैब पर क्लिक करें।
  • 'Advt. No. 01/2026 – Apply Online for Constable Operator' लिंक चुनें।
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed