सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET September 2026 Registration Ends Today, Apply Now Before Deadline and Check Correction Schedule

CTET September 2026: सीटेट सितंबर के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, तुरंत भरें फॉर्म; इतनी है फीस

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

CTET September 2026 Last Date: सीटेट सितंबर परीक्षा के लिए आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून है। अभ्यर्थी ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार के लिए 15 से 18 जून तक करेक्शन विंडो खुलेगी। आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
 

CTET September 2026 Registration Ends Today, Apply Now Before Deadline and Check Correction Schedule
सीटेट सितंबर 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

CTET September 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET September 2026) के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।



सीटेट देशभर में शिक्षक भर्ती के लिए सबसे महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और विभिन्न राज्यों के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के बाद मिलेगा करेक्शन का मौका

सीबीएसई ने आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म में सुधार का अवसर भी दिया है। बोर्ड के अनुसार, करेक्शन विंडो 15 जून से 18 जून 2026 तक खुली रहेगी। जिन उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है, वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

 
कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रक्रिया शुरू 11 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026
करेक्शन विंडो 15 जून से 18 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से 2 दिन पहले
परीक्षा तिथि 6 सितंबर 2026
संभावित रिजल्ट अक्तूबर 2026 के अंत तक

 

परीक्षा शहर कैसे होगा आवंटित?

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान परीक्षा शहर चुनने का विकल्प उपलब्ध नहीं है। परीक्षा केंद्र और शहर का आवंटन बोर्ड द्वारा रैंडम आधार पर किया जाएगा।

बोर्ड के अनुसार, एक बार परीक्षा शहर आवंटित होने के बाद उसमें बदलाव के लिए किसी भी प्रकार के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

सीटेट सितंबर का रिजल्ट कब आएगा?

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सितंबर सत्र की सीटेट परीक्षा का परिणाम अक्तूबर 2026 के अंत तक घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार भविष्य की शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने के पात्र होंगे।

कितनी है आवेदन फीस?

उम्मीदवारों को पेपर और श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

श्रेणी एक पेपर दोनों पेपर
सामान्य/ओबीसी 1000/- 1200/-
एससी/एसटी/दिव्यांग 500/- 600/-


शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

CBSE CTET September 2026 Notification PDF
 

सीटेट सितंबर का फॉर्म कैसे भरें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed