DSCE Vacancy 2026: डीयू के दयाल सिंह कॉलेज में निकली गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
DSCE Recruitment 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दयाल सिंह कॉलेज में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Dyal Singh Evening College Non-Teaching Recruitment 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के एक महाविद्यालय, दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज ने 28 फरवरी 2026 को गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत वरिष्ठ निजी सहायक, सहायक, कनिष्ठ सहायक और पुस्तकालय परिचारक सहित कुल 7 स्थायी पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
योग्य उम्मीदवार 28 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक दिल्ली विश्वविद्यालय के समर्पित भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- वरिष्ठ निजी सहायक के लिए स्नातक की डिग्री आवश्यक है तथा पीए/स्टेनोग्राफर के रूप में 3 वर्ष से अधिक का अनुभव होना चाहिए। स्टेनोग्राफी की गति 120 शब्द प्रति मिनट (अंग्रेजी) या 100 शब्द प्रति मिनट (हिंदी) तथा टाइपिंग गति 35 शब्द प्रति मिनट (अंग्रेजी) या 30 शब्द प्रति मिनट (हिंदी) आवश्यक है।
- सहायक पद के लिए स्नातक की डिग्री आवश्यक है तथा जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। टाइपिंग गति 35 शब्द प्रति मिनट (अंग्रेजी) या 30 शब्द प्रति मिनट (हिंदी) तथा कंप्यूटर संचालन में दक्षता आवश्यक है।
- कनिष्ठ सहायक के लिए स्नातक की डिग्री आवश्यक है। टाइपिंग गति 35 शब्द प्रति मिनट (अंग्रेजी) या 30 शब्द प्रति मिनट (हिंदी) तथा कंप्यूटर संचालन में दक्षता आवश्यक है।
- पुस्तकालय परिचारक के लिए 10+2 या समकक्ष योग्यता आवश्यक है तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पुस्तकालय विज्ञान में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर अनुप्रयोगों का ज्ञान होना चाहिए।
कितना लगेगा आवेदन
दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) होगा और उम्मीदवारों को इसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
शुल्क के अनुसार, सामान्य/अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये और ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को ₹600/- का भुगतान करना होगा। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से ही करना अनिवार्य है।
आवेदन करने के चरण
- सबसे पहले आप आधिकारिक आवेदन dunt.uod.ac.in पोर्टल पर जाएं।
- एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके ‘नए उपयोगकर्ता’ के रूप में पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के बाद प्राप्त क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- उपलब्ध ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंतिम सबमिशन से पहले सभी भरी गई जानकारी का पूर्वावलोकन (Preview) करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।