सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   INCOIS Recruitment 2026: apply for Scientific Assistant and Scientist posts, check details here

INCOIS Jobs 2026: डिग्री और डिप्लोमा वालों के लिए वैज्ञानिक की भर्ती, सैलरी 2.08 लाख तक; जानें आवेदन की शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 18 Apr 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

INCOIS Scientist Recruitment 2026: भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने वैज्ञानिक सहायक और वैज्ञानिक पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 तय की गई है।

INCOIS Recruitment 2026: apply for Scientific Assistant and Scientist posts, check details here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

INCOIS Recruitment 2026: भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत काम करने वाले, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने नई भर्ती निकाली है। इसमें कुल 5 पद हैं, जिनमें वैज्ञानिक सहायक और वैज्ञानिक ‘C’ के पद शामिल हैं। वैज्ञानिक सहायक के लिए लिखित परीक्षा होगी और वैज्ञानिक ‘C’ के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

कौन कर सकता है आवेदन?

  • पोस्ट कोड 1 (वैज्ञानिक सहायक): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास गणित, भौतिकी, कंप्यूटर विज्ञान या इलेक्ट्रॉनिक्स में B.Sc. (कम से कम 60% अंक के साथ प्रथम श्रेणी) होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स में 3 वर्षीय डिप्लोमा (प्रथम श्रेणी) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पोस्ट कोड 2 (वैज्ञानिक सहायक): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, कंप्यूटर विज्ञान या इलेक्ट्रॉनिक्स में B.Sc. (60% अंक के साथ प्रथम श्रेणी) या इसके समकक्ष डिग्री होना जरूरी है।
  • पोस्ट कोड 3 (वैज्ञानिक सहायक): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास B.Sc. (कम से कम 60% अंक के साथ प्रथम श्रेणी) या समकक्ष डिग्री के साथ-साथ पुस्तकालय और सूचना विज्ञान (Library & Information Science) में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।
  • वैज्ञानिक 4 (वैज्ञानिक सहायक सी) : इस पद के लिए कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी या डेटा साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (M.Sc./M.Tech./MCA) आवश्यक है। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस या आईटी में इंजीनियरिंग की स्नातक डिग्री (कम से कम 60% अंक के साथ प्रथम श्रेणी) वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
  • पोस्ट कोड 5 (वैज्ञानिक ‘C’): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास समुद्र विज्ञान, समुद्री विज्ञान या जलवायु विज्ञान में M.Sc. या M.Tech. डिग्री (60% अंक के साथ प्रथम श्रेणी) या इसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है।

पद (Post) वेतन स्तर (Pay Level) वेतन सीमा (Salary Range)
वैज्ञानिक सहायक स्तर 6 35,400 - 1,12,400
वैज्ञानिक ‘C’ स्तर 11 67,700 - 2,08,700
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed