{"_id":"69e62f12f43d8cf0a60c1459","slug":"pcs-officer-gave-success-mantra-to-students-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112068-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पीसीएस अधिकारी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पीसीएस अधिकारी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
विज्ञापन
सरधना। पीसीएस सौम्या बंसल ने केके पब्लिक स्कूल में छात्राआओं को प्रोत्साहित किया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरूरपुर निवासी पीसीएस चयनित सौम्या बंसल सोमवार को माता-पिता एवं चाचा के साथ केके पब्लिक स्कूल सरधना पहुंची। स्कूल प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया।
स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार तथा प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सौम्या बंसल ने विद्यार्थियों को अपने संघर्ष और शिक्षा यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सरूरपुर खुर्द, इंटरमीडिएट हापुड़, स्नातक आरजी पीजी कॉलेज मेरठ और एमएससी बॉटनी संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सरूरपुर खुर्द से की है।
उन्होंने कहा कि मोबाइल आधारित पढ़ाई स्थायी सफलता नहीं देती, इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन में पुस्तकों के माध्यम से अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सौम्या बंसल ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का भी विस्तार से उत्तर दिया और समय प्रबंधन, टाइम टेबल बनाने तथा लक्ष्य आधारित अध्ययन पर विशेष जोर दिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X