सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central Market Demolition Row: Government Exploring Relief Options for Traders Amid Legal Constraints

सेंट्रल मार्केट: संकट बरकरार, तलाशे जा रहे राहत के विकल्प, पूर्व सरकारों पर अवैध निर्माण बढ़ाने के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Apr 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut Central Market Demolition Row: मेरठ के सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण विवाद में राज्य सरकार व्यापारियों को राहत देने के विकल्प तलाश रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामला और गंभीर हो गया है, जबकि विपक्ष पूर्व सरकारों पर अवैध निर्माण को बढ़ावा देने के आरोप लगा रहा है।

Central Market Demolition Row: Government Exploring Relief Options for Traders Amid Legal Constraints
सेंट्रल मार्केट में धरने पर बैठी महिलाओं ने किया हवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण विवाद में भले ही कार्रवाई टलती हुई नजर नहीं आ रही हो, लेकिन राज्य सरकार अब भी व्यापारियों को राहत देने के रास्ते तलाशने में जुटी है। सरकार का कहना है कि पूरे मामले का समाधान कानून के दायरे में ही होगा, लेकिन कोशिश यही है कि वर्षों से व्यापार कर रहे दुकानदारों का नुकसान कम से कम हो सके।

Trending Videos


1989 से चल रहा है विवाद
सेंट्रल मार्केट का विवाद कोई नया नहीं है। यह मामला वर्ष 1989 से चला आ रहा है और इस दौरान कई स्तरों पर भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप भी लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला आखिरकार सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया, जहां से आए आदेश के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है। इस बीच विपक्षी दलों ने भी प्रदेश सरकार की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि राज्य सरकार का दावा है कि उसने शुरुआत से ही प्रभावित व्यापारियों के हित में समाधान निकालने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: दुकानों को बचाने को 12 दिन से धरना, भाजपा से टूटा भरोसा, आज व्यापार की ‘तेरहवीं' 

Central Market Demolition Row: Government Exploring Relief Options for Traders Amid Legal Constraints
मेरठ सेंट्रल मार्केट - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों को दिए गए थे तीन विकल्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें नुकसान से बचाने के लिए तीन विकल्प भी सुझाए थे। पहला विकल्प यह था कि प्रभावित व्यापारी खुद सरकार के साथ मिलकर इस मामले में पक्षकार बनें, ताकि न्यायालय में उनका पक्ष अधिक मजबूती से रखा जा सके।

दूसरे विकल्प में आवास विकास विभाग द्वारा निर्धारित कंपाउंडिंग शुल्क जमा कर नियमों के अनुरूप समाधान खोजने की सलाह दी गई थी, जिससे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोका जा सके।

तीसरे विकल्प के तहत यह प्रस्ताव रखा गया था कि सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को ध्यान में रखते हुए व्यापारी सेंट्रल मार्केट छोड़ने का निर्णय लें और राज्य सरकार की पुनर्वास योजना स्वीकार कर लें। इस योजना के तहत सरकार सभी प्रभावितों के पुनर्वास की जिम्मेदारी लेने को तैयार थी। हालांकि इन तीनों विकल्पों पर व्यापारियों और सरकार के बीच सहमति नहीं बन सकी और इसी बीच सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ गया।

Central Market Demolition Row: Government Exploring Relief Options for Traders Amid Legal Constraints
मेरठ सेंट्रल मार्केट - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सरकारों पर अवैध निर्माण को बढ़ावा देने के आरोप
सेंट्रल मार्केट का यह मामला अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पिछली जनता दल, सपा और बसपा सरकारों के कार्यकाल में अवैध निर्माणों को नजरअंदाज किया गया और कई मामलों में उन्हें बढ़ावा भी मिला।

खासकर वर्ष 2013 से 2017 के बीच नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर निर्माण होने की बात कही जा रही है। वर्तमान सरकार का कहना है कि अवैध निर्माणों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed