सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army Agniveer CEE Admit Card 2026 Released, Exam from June 1 to 15

Indian Army Agniveer Admit Card: अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, तुरंत करें डाउनलोड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 15 May 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Indian Army Agniveer CEE 2026: इंडियन आर्मी ने अग्निपथ योजना के तहत सीईई 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित होगी।
 

Indian Army Agniveer CEE Admit Card 2026 Released, Exam from June 1 to 15
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

Indian Army Agniveer CEE Admit Card 2026: भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत आयोजित होने वाली इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


भारतीय सेना की ओर से आयोजित यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 जून से 15 जून 2026 तक कराई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया अग्निपथ योजना के तहत कई पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई पदों पर होगी भर्ती

इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई 2026 परीक्षा के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर ट्रेड्समैन जीडी महिला मिलिट्री पुलिस सहित कई अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने का अवसर देना है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है और अब उम्मीदवारों का इंतजार एडमिट कार्ड जारी होने के साथ खत्म हो गया है।

एडमिट कार्ड में जांच लें ये जरूरी जानकारी

भारतीय सेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता, श्रेणी से जुड़ी जानकारी और परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

अगर किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो उसे तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है। उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से पहले सभी गलतियों को ठीक करवाना जरूरी होगा।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें। उम्मीदवारों को परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध Admit Card लिंक पर क्लिक करें। अब उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे।
  • जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर Agniveer Admit Card 2026 दिखाई देगा। 
  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed