फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Delhi Intercity is running four hours late, and Malwa Express is delayed by three and a half hours.

Karnal News: दिल्ली इंटरसिटी चार और मालवा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Delhi Intercity is running four hours late, and Malwa Express is delayed by three and a half hours.

विज्ञापन
करनाल। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सबसे ज्यादा लेट 14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 10:05 बजे की बजाय दोपहर 2:08 बजे पहुंची। यानी ट्रेन चार घंटे तीन मिनट लेट रही। वहीं 12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी तीन घंटे 50 मिनट की देरी से करनाल पहुंची।
सुबह की ट्रेनों में 64532 अंबाला कैंट-पानीपत मेमू 36 मिनट, 12058 नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस नौ मिनट और 22429 पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह मिनट देरी से चली। 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस दो मिनट और 14680 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 मिनट लेट रही। दोपहर में 12925 पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 मिनट व 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस नौ मिनट की देरी से चली। 12926 पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन मिनट और 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन मिनट देरी से रही।
विज्ञापन

शाम-रात के समय 12045 चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस 19 मिनट और 64461 हजरत निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र मेमू 22 मिनट देरी से चली। रात की ट्रेनों में 11077 झेलम एक्सप्रेस 16 मिनट और 11905 होशियारपुर एक्सप्रेस 32 मिनट देरी से पहुंची। 20434 जम्मू मेल भी 10 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed