{"_id":"6a8209dbc61a9c71060f2410","slug":"the-corporation-will-spend-rs-945-lakh-to-improve-seating-facilities-in-parks-karnal-news-c-18-knl1018-970553-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पार्कों में बैठने की सुविधा बढ़ाने पर निगम खर्च करेगा 9.45 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पार्कों में बैठने की सुविधा बढ़ाने पर निगम खर्च करेगा 9.45 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। शहर के वार्ड-11 और 12 के पार्कों में नगर निगम ने माइल्ड स्टील गजिबो उपलब्ध कराने और लगाने के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इसके अनुसार काम पूरा करने की समय सीमा दो माह रखी गई है। इस पर करीब 9.45 लाख रुपये खर्च होंगे। टेंडर में निर्माण कार्य को निर्धारित तकनीकी मानकों और संबंधित विभागीय स्पेसिफिकेशन के अनुसार कराने की शर्त रखी गई है।
टेंडर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बीओक्यू में दी गई मात्रा साइट पर काम के दौरान बदल सकती है। ठेकेदार को आवश्यक सामग्री, मशीनरी और श्रम की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। निगमायुक्त सलोनी शर्मा का कहना है कि काम के दौरान खुदाई करते समय मौजूदा पानी और सीवर कनेक्शनों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए भी विशेष शर्त रखी गई है। अगर खुदाई के दौरान कोई पानी या सीवर कनेक्शन क्षतिग्रस्त होता है तो उसकी मरम्मत ठेकेदार को अपने खर्च पर करनी होगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रस्तावित काम के तहत गजिबो के लिए नींव और फर्श से लेकर स्टील स्ट्रक्चर की तैयारी, पेंटिंग और अन्य निर्माण कार्य भी किए जाएंगे।