{"_id":"6a8209652754e037ba0d16b7","slug":"lathi-charge-on-farmers-and-insult-to-haryanvi-culture-unacceptable-surjewala-karnal-news-c-18-knl1018-970824-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर लाठीचार्ज और हरियाणवी संस्कृति का अपमान अस्वीकार्य : सूरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर लाठीचार्ज और हरियाणवी संस्कृति का अपमान अस्वीकार्य : सूरजेवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार को अहंकार छोड़कर जमीन पर उतरने की चेतावनी दी। सुरजेवाला ने कहा कि अगर सरकार का अहंकार हेलीकॉप्टर से नीचे नहीं आया तो जनता उसे अर्श से फर्श पर लाने में देर नहीं करेगी।
सुरजेवाला करनाल के गगसीना गांव में आयोजित एकता दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने हांसी में 15 अगस्त को किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सरकार को घेरा। कांग्रेस नेता ने युवाओं के आंदोलनों, किसानों और दलितों के मुद्दों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर जीवन कुंडू हत्याकांड के पीड़ित परिवार से बातचीत न करने का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को अभिभावक की भूमिका निभानी चाहिए थी। उन्होंने पुलिस की लाठियां चलवाने की बजाय परिवार की पीड़ा सुनने की बात कही। सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया कि रोजगार मांग रहे युवाओं पर पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवाओं को अवसर नहीं मिल रहे हैं।
हरियाणवी संस्कृति का अपमान
सुरजेवाला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्ता-पायजामा और पगड़ी को लेकर की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कुर्ता-पायजामा, पगड़ी और खंडा हरियाणा की संस्कृति का हिस्सा हैं। ये पहचान और बुजुर्गों की शान का प्रतीक हैं। सुरजेवाला ने स्पष्ट किया कि किसानों और हरियाणवी संस्कृति का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
अन्य राजनीतिक मुद्दे
कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से जुड़े मंच विवाद का भी जिक्र किया। सुरजेवाला ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं। राव इंद्रजीत वरिष्ठ नेता हैं और कई बार गुरुग्राम से सांसद रहे हैं। उन्होंने जनता की आवाज दबाने से अराजकता का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी।