फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Garbage is turning the roads into a dump... makeshift dumping grounds have sprung up everywhere.

Pilibhit News: कूड़ा बना रहा सड़कों को कूड़ा ...जगह-जगह बन गए डंपिंग ग्राउंड

Mon, 17 Aug 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Garbage is turning the roads into a dump... makeshift dumping grounds have sprung up everywhere.
मोहल्ला खकरा में एक घर के बाहर लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद
पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस और रविवार को अवकाश के अलावा अन्य दिनों नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था नहीं होने से शहर की सड़कों व गलियों के किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए। कई मोहल्लों में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन नहीं हो सका, जिससे लोगों को अपना कूड़ा आसपास खाली स्थानों पर डालने को मजबूर होना पड़ा। डंपिंग ग्राउंड का रास्ता खराब होने से समस्या और गंभीर हो गई। कई बस्तियों में खाली स्थान कूड़ा डंपिंग प्वाइंट में तब्दील नजर आए। बारिश के बीच सड़ते कूड़े से उठती दुर्गंध के बीच लोग बदबू से परेशान रहे और गुजरने के दौरान नगर पालिका के जिम्मेदारों को कोसते रहे। बता दें कि शहर में प्रतिदिन 47 टन कचरा निकल रहा है, जिसका नियमित उठान नहीं हो रहा है। इससे लोगों में रोष पनप रहा है। संवाद
विज्ञापन


गांधी स्टेडियम मार्ग : कूड़ेदान से निकलकर सड़क तक फैला कूड़ा
शहर के मुख्य गांधी स्टेडियम मार्ग पर कूड़ा उठान की साफ तस्वीर देखी गई। बरसात के बावजूद समय से गांधी स्टेडियम के स्काउट भवन के बाहर से कूड़ा नहीं उठने के चलते कूड़ेदान कूड़ा-करकट से चोक दिखा, जबकि सड़क के मुख्य मार्ग पर कूड़े का ढेर बिखरा दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने बताया कुछ दिनों से नियमित कूड़ा नहीं उठने से कूड़ेदान पूरी तरह भर चुका है। लोग सड़क पर कूड़ा फेंक रहे हैं। कोई सफाईकर्मी नहीं दिख रहा है। इसी से दिक्कतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला खकरा व काला मंदिर में घरों के इर्द-गिर्द हाल खराब शहर के मोहल्ला खकरा में दो दिन से कूड़ा नहीं उठने के चलते क्षेत्र में काफी हद तक स्थिति खराब देखी गई। कुछ स्थानों पर तो घरों के बाहर या इर्द-गिर्द ही कूड़े का ढेर लगा देखा गया, जबकि खकरा की तंग गलियों में जहां कई जगह कूड़े के ढेर लगे थे। आसपास के लोगों से पूछने पर बताया कि वहां नियमित ही कूड़ा नहीं उठता है, जबकि पिछले दो दिनों से स्थिति काफी गंभीर हो गई है। खकरा की एक गली में घर के बाहर गेट पर ही कूड़े का ढेर लगा देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला डालचंद व फीलखाना बना डंपिंग ग्राउंड
मलिन बस्तियों को किस हद तक साफ रखा जा रहा है। यह आलम रविवार को शहर की दो मलिन बस्तियों में देखने को मिला। शहर से किनारे पर बसीं दोनों बस्तियों पर जहां पर आला अफसरों की नजरें नहीं जातीं, उसको नगर पालिका ने अपना अस्थायी डंपिंग ग्राउंड बना रखा है। कूड़े का उठान नहीं होने पर जहां बस्ती में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे दिखे। वहीं, बस्ती के पीछे के हिस्से में नियमित बरसात में डंपिंग मार्ग खराब होने की स्थिति में डंप किया जा रहा कूड़े के छोटे-मोटे पहाड़ देखे गए।

हरिद्वार नेशनल हाईवे के पास अवैध कूड़े का डंप शहर के मीरापुर में नगर पालिका ने अपना डंपिंग ग्राउंड बनाया है, लेकिन बरसात के दिनों में इसका मार्ग खराब होने के चलते यहां शहर से नियमित निकलने वाला लगभग 47 टन कूड़ा डंप नहीं हो पाता है, जबकि उसका निस्तारण करना भी जरूरी होता है। ऐसे में इन दिनों नेशनल हाईवे जहां पर कूड़ा डालना सख्त प्रतिबंध हैं। वहां नगर पालिका गुपचुप तरीके से कूड़ा डंप कर रही है। इससे हाईवे पर नियमों की तो धज्जियां उड़ रही हैं, जबकि हाईवे से निकलने के बीच राहगीरों को फैली दुर्गंध का भी सामना करना पड़ रहा है।
------
स्थायी समाधान की मांग
शहर से नियमित कूड़े का उठान नहीं होने से बरसात में समस्या बनी रहती है। इससे दुर्गंध बनी रहती है। इसका स्थायी समाधान निकालना चाहिए। - अजय राठौर
--
डंपिंग ग्राउंड चिह्नित से पहले उसके मार्ग को देखना चाहिए था। रोज शहर से कूड़ा नहीं उठने से हमेशा की तरह दिक्कत बनी रहती है। - दिलीप
----
नगर पालिका वैसे तो लगातार कूड़ा कलेक्शन करती है, लेकिन बरसात में कूड़ा कलेक्शन करने वाले लोग नहीं आते। इससे कूड़ेदान का कूड़ा घर के बाहर खुले में फेंकना मजबूरी बन जाता है। - रिंकू
-------
डंपिंग ग्राउंड मार्ग को बीच में ठीक भी किया गया, लेकिन लगातार बरसात से दिक्कत बढ़ जाती है। मार्ग पर कूड़े की गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं। हालांकि सुरक्षित स्थान पर ही शहर का कूड़ा ऐसी परिस्थितियों में डंप किया जाता है। मार्ग सख्त होते ही कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में भी पहुंचाया जाता है।

- संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी

मोहल्ला खकरा में एक घर के बाहर लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद

मोहल्ला खकरा में एक घर के बाहर लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद

मोहल्ला खकरा में एक घर के बाहर लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद

मोहल्ला खकरा में एक घर के बाहर लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद

मोहल्ला खकरा में एक घर के बाहर लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद

मोहल्ला खकरा में एक घर के बाहर लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed