{"_id":"6a820b36bb7c29c72901891d","slug":"married-woman-dies-after-consuming-poisonous-substance-case-registered-against-five-including-husband-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-166684-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी महिला को घर लाकर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप, जहानाबाद के सैजना गांव का है मामला
जहानाबाद। पति के दूसरी महिला से संबंध और ससुरालियों की कथित प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर जहानाबाद पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के मिलक बमनपुरी गांव निवासी गंगाराम ने जहानाबाद थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी सोमवती (35) की शादी करीब 15-16 वर्ष पहले जहानाबाद क्षेत्र के सैजना गांव निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय बेटा और करीब 14 वर्षीय बेटी है। आरोप है कि करीब पांच-छह महीने पहले महेश कुमार का किसी महिला से संबंध हो गए। इसके बाद दोनों रुद्रपुर में पति-पत्नी की तरह रहने और नौकरी करने लगे। आरोप है कि करीब पांच-छह दिन पहले महेश उक्त महिला को लेकर सैजना स्थित अपने घर आया। वहां सोमवती के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। सोमवती ने फोन पर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसपर गंगाराम ने दामाद को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हुआ।
आरोप है कि सोमवती का जेठ कृष्णपाल, ननद कुसुम पत्नी पप्पू और बहनोई पप्पू निवासी कुंवरपुर तुलसी पट्टी, थाना क्योलड़िया, बरेली भी उसे ताने देकर परेशान करते थे। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर सोमवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नवाबगंज स्थित एक अस्पताल ले गए। वहां करीब तीन-चार घंटे उपचार के बाद शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। नवाबगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम कराया।
विज्ञापन
सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद