{"_id":"6a820a668f7cc82c210bfdf9","slug":"power-supply-to-half-the-city-was-disrupted-due-to-rain-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-166679-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश से आधे शहर की बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश से आधे शहर की बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
डीएम आवास के पास एलटी लाइन पर गिरा पेड़। स्रोत विभाग।
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन में फॉल्ट व पेड़ों की टहनियां गिरने से आईं दिक्कतें, ट्रांसफाॅर्मर में भी लगी आग
पीलीभीत। देर रात हुई बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। 33 केवीए लाइन में हुए फॉल्ट से आधे शहर के उपभोक्ताओं को करीब चार घंटे से अधिक आपूर्ति नहीं मिल सकी। वहीं, कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिरने से वहां की आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
शनिवार रात करीब चार घंटे तक तेज बारिश हुई। जगह-जगह पेड़ और तार गिरने से फॉल्ट दुरुस्त करने में समय लगा। वहीं, शहर के निचले इलाकों में बारिश का पानी भरने से जलभराव की स्थिति भी बन गई। इस तरह बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन बिजली कटौती और जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसी दौरान विकास भवन के सामने पेड़ गिरने व डीएम आवास के समीप बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई।
इसके अलावा ड्रमंड कॉलेज गेट के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विभागीय कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल की, लेकिन कुछ ही देर बाद खकरा फीडर से जुड़े इंसुलेटर के फुंक जाने से दोबारा बिजली गुल हो गई। इसके बाद उपभोक्ताओं को फिर कई घंटे तक अंधेरे और उमस का सामना करना पड़ा। सुबह करीब सात बजे बिजली आपूर्ति दोबारा सुचारु हो सकी। बिजली कटौती का असर शहर के करीब 30 मोहल्लों पर पड़ा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विद्युत आशीष यादव ने बताया कि बारिश के दौरान कई इलाकों में फॉल्ट हुए। सूचना के बाद टीम को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया गया। संवाद