{"_id":"6a820be177563f838e09946a","slug":"molestation-under-the-guise-of-a-tantric-ritual-case-registered-against-three-including-the-husband-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-166683-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तांत्रिक क्रिया के नाम पर छेड़खानी, पति समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तांत्रिक क्रिया के नाम पर छेड़खानी, पति समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। तांत्रिक क्रिया के नाम पर विवाहिता को मरघट ले जाकर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप सामने आया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर जहानाबाद पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2021 में जहानाबाद क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से की थी। 14 अगस्त को उसके दामाद ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है और उसे नौगवां पकड़िया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो विवाहिता ने घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि 13 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे उसका पति तांत्रिक सुरेश कुमार निवासी नरायन नगला को घर बुलाकर लाया था। उसके साथ धर्मेंद्र कुमार निवासी कल्यानपुर खास भी था। आरोप है कि दोनों ने विवाहिता को हवा का चक्कर होने की बात कहकर तांत्रिक क्रिया कराने के लिए मरघट ले गए। वहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। संवाद