सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Excise Constable Exam 2023 on April 12, Admit Card from April 9; Check Full Details Here

JSSC Excise Constable 2023 Exam: झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा 12 अप्रैल को, नौ अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 03 Apr 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार

JSSC Excise Constable Exam: जेएसएससी ने उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023 की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित करने की घोषणा की है। एडमिट कार्ड 9 अप्रैल से डाउनलोड होंगे। परीक्षा 8 जिलों में होगी और केंद्र बदलने का विकल्प नहीं होगा।
 

JSSC Excise Constable Exam 2023 on April 12, Admit Card from April 9; Check Full Details Here
JSSC Excise Constable 2023 Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

JSSC Excise Constable 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी आवश्यक सूचना-30 के अनुसार, इस परीक्षा के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। 

Trending Videos


परीक्षा राज्य के आठ जिलों रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

9 अप्रैल को जारी होगा प्रवेश पत्र

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र से संबंधित शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। वहीं, प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले यानी 9 अप्रैल 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। 

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि से अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर लें, क्योंकि इसे डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशों का पालन करना जरूरी

सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने और उनका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ई-मेल और दूरभाष माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

यह परीक्षा झारखंड में उत्पाद सिपाही पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed