फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC JILCCE Recruitment 2026: Apply for 326 Intermediate Level Posts, Check Eligibility and Last Date

JSSC JILCCE 2026: झारखंड में 326 सरकारी नौकरियां, 12वीं पास चार सितंबर तक करें आवेदन, कितनी मिलेगी सैलरी?

Thu, 06 Aug 2026 07:21 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 06 Aug 2026 07:21 PM IST
सार

JSSC JILCCE Recruitment 2026: जेएसएससी ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत 326 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12वीं पास अभ्यर्थी 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हेल्थ सुपरवाइजर, मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर समेत कई पदों पर भर्ती होगी। 
 

विज्ञापन
JSSC JILCCE Recruitment 2026: Apply for 326 Intermediate Level Posts, Check Eligibility and Last Date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JSSC JILCCE Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JILCCE) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 326 नियमित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करें।

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 5 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026
शुल्क जमा करने, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि -
आवेदन में सुधार -

विज्ञापन
विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत कुल 326 पद भरे जाएंगे।

पद रिक्तियां
हेल्थ सुपरवाइजर 137
मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर 62
फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट 41
इंसेक्ट कलेक्टर 32
जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर 27
वेटरिनरी/मेडिकल असिस्टेंट 27
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग तय की गई है।

  • हेल्थ सुपरवाइजर / मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर: 10+2 (विज्ञान)
  • जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर: इंटरमीडिएट (गणित के साथ)
  • वेटरिनरी/मेडिकल असिस्टेंट, इंसेक्ट कलेक्टर और फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट: 10+2 (बायोलॉजी के साथ)


सभी योग्यताएं आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए।

आयु सीमा क्या है?

अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • सामान्य और EWS: 35 वर्ष
  • ओबीसी (पुरुष): 37 वर्ष
  • महिला (सामान्य/EWS/OBC): 38 वर्ष
  • SC/ST: 40 वर्ष


दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष और भूतपूर्व सैनिकों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

वेतन कितना मिलेगा?

सभी पद पे बैंड PB-I (₹5,200–20,200) के अंतर्गत हैं। पद के अनुसार ग्रेड पे ₹1,800 से ₹2,400 तक निर्धारित है।

चयन कैसे होगा?

यदि आवेदन 50 हजार से अधिक आते हैं तो पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा के सामान्यीकृत (Normalized) अंकों के आधार पर तैयार होगी।

  • परीक्षा CBT या OMR मोड में होगी।
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी शुल्क
सामान्य / ओबीसी / EWS ₹100
झारखंड के SC/ST ₹50
40% या अधिक दिव्यांग शुल्क नहीं

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर JILCCE-2026 के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें तथा अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed