फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Karnataka Teacher Recruitment 2026: Applications Open for 15,000 Teaching Posts

GPSTR Vacancy 2026: सरकारी शिक्षक बनने का शानदार मौका, 15000 पदों पर निकली भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें

Thu, 13 Aug 2026 03:45 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 13 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

Karnataka Teacher Recruitment 2026: कर्नाटक में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों के बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान की घोषणा की है।

विज्ञापन
Karnataka Teacher Recruitment 2026: Applications Open for 15,000 Teaching Posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Karnataka Teacher Vacancy 2026: कर्नाटक सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के तहत सरकारी प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 15,000 पदों को भरा जाएगा। शिक्षण क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा अवसर है।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार भारतीय नागरिक होने चाहिए। उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या स्नातक डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए बीएड, डीएड या टीईटी जैसी अतिरिक्त योग्यताएं भी मांगी जा सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

विज्ञापन


उम्र सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य (General) एवं पिछड़ा वर्ग (OBC) 750
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार 500

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 है, जबकि आवेदन शुल्क का भुगतान 10 सितंबर 2026 तक किया जा सकता है। उम्मीदवार शुल्क जमा करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर विवरण अवश्य जांच लें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र और मार्कशीट
  • टीईटी (TET) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
  • तालुका/जिले का निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए)
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, ताकि फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पदवार रिक्तियां

पद का नाम कल्याणा कर्नाटक गैर-कल्याणा कर्नाटक कुल पद
GPSTR (ग्रेजुएट प्राइमरी स्कूल टीचर) 3,228 5,272 8,500
सहायक मास्टर (AM) 2,214 2,286 4,500
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (PST) 800 100 900
शारीरिक शिक्षा शिक्षक (PET) 425 175 600
कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक (CST) 300 200 500
कुल 6,967 8,033 15,000

कितना मिलेगे वेतन?

कर्नाटक शिक्षक भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को GPSTR और अन्य प्राथमिक शिक्षक पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इन पदों के लिए 44,425 से 99,400 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, कर्मचारियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिल सकता है।

कैसे करें आवेदन?

  • कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Karnataka Teacher Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी जांच लें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed