सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Konkan Railway Recruitment 2026, Walk-in Interview for 132 Posts in Mechanical/Project Department

Konkan Railway Vacancy: कोंकण रेलवे में हेल्पर, तकनीशियन समेत 132 पदों पर भर्ती; वॉक-इन इंटरव्यू से होगा चयन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 15 May 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Konkan Railway Recruitment 2026: कोंकण रेलवे ने 132 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें हेल्पर, टेक्नीशियन और अन्य पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवार जैसे 10वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा और बी.टेक/बीई पास आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए सीधे इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

Konkan Railway Recruitment 2026, Walk-in Interview for 132 Posts in Mechanical/Project Department
RRB - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

KRCL Mechanical Department Recruitment 2026: कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड (KRCL) ने मैकेनिकल/प्रोजेक्ट विभाग में कुल 132 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती संविदा (Contract) आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 8 जून 2026 से शुरू होकर 12 जून 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू का आयोजन विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में होगा। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए कोंकण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन
पद का नाम कुल पद
जूनियर तकनीकी सहायक/मैकेनिकल 11
गुणवत्ता निरीक्षक 15
तकनीशियन (वेल्डर) 16
तकनीशियन (फिटर) 22
तकनीशियन (ईओटी ऑपरेटर) 16
वाहन चालक 4
लिस्टर/फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर 14
हाइड्रा ऑपरेटर 2
ऑफिस बॉय/हेल्पर 32
  132

कैसे होगा चयन?

केआरसीएल मैकेनिकल विभाग भर्ती 2026 में चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। जो उम्मीदवार योग्यता पूरी करते हैं, वे अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेज और आवेदन फॉर्म की कॉपी लेकर सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन केवल इंटरव्यू वाले दिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। पहले दस्तावेजों की जांच होगी, उसके बाद योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा या ग्रुप डिस्कशन भी हो सकता है।

इस भर्ती में यात्रा भत्ता (TA/DA) या किसी भी तरह का खर्च नहीं दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को अपने खर्च पर आना होगा। चयन समिति का फैसला अंतिम होगा। उम्मीदवारों को कम से कम 2 दिन के लिए अपने रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी, क्योंकि चयन प्रक्रिया में समय लग सकता है।
 

कौन कर सकता है आवेदन?

पद का नाम योग्यता अनुभव आयु सीमा
जूनियर तकनीकी सहायक/ मैकेनिकल मैकेनिकल/प्रोडक्शन/ऑटोमोबाइल/मेकाट्रॉनिक्स आदि में डिग्री या डिप्लोमा (AICTE मान्यता प्राप्त) 1 साल का अनुभव (वर्कशॉप/मैन्युफैक्चरिंग को प्राथमिकता) 50 वर्ष
गुणवत्ता निरीक्षक मैकेनिकल/प्रोडक्शन/ऑटोमोबाइल आदि में डिग्री क्वालिटी/इंस्पेक्शन में 1 साल का अनुभव 50 वर्ष
तकनीशियन (वेल्डर) ITI वेल्डिंग या वेल्डर सर्टिफिकेट 1 साल का अनुभव (रेलवे/मैन्युफैक्चरिंग को प्राथमिकता) 50 वर्ष
तकनीशियन (फिटर) ITI सर्टिफिकेट 1 साल का अनुभव 50 वर्ष
तकनीशियन (ईओटी ऑपरेटर) 10वीं या ITI 2-4 साल EOT क्रेन अनुभव 50 वर्ष
वाहन चालक 10वीं + HMV लाइसेंस 2 साल ड्राइविंग अनुभव 50 वर्ष
फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर ITI 2 साल अनुभव 50 वर्ष
हाइड्रा ऑपरेटर ITI 2 साल अनुभव 50 वर्ष
ऑफिस बॉय/हेल्पर  10वीं पास 2 साल अनुभव 50 वर्ष

  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed