फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Patwari Recruitment 2026: Applications Open for 200 Reserved Posts for PwD Candidates

MP Patwari Vacancy: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती, 200 पदों पर होगी नियुक्ति; ग्रेजुएट्स करें आवेदन

Tue, 04 Aug 2026 04:47 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 04 Aug 2026 04:47 PM IST
सार

MPESB Patwari Jobs 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर विशेष भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। स्नातक पास और निर्धारित पात्रता रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति राजस्व विभाग के अंतर्गत की जाएगी।

विज्ञापन
MP Patwari Recruitment 2026: Applications Open for 200 Reserved Posts for PwD Candidates
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MP Patwari Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत 200 पटवारी पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती समूह-2 उप-समूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें रिक्तियां

दिव्यांग श्रेणी रिक्त पद
श्रवण बाधित (EH) 94
लोकोमोटर विकलांगता (LD) 45
बहुविकलांगता/ऑटिज्म/बौद्धिक विकलांगता (MD) 61
कुल 200

योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए और मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी (डोमिसाइल) होना जरूरी है।
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • CPCT जरूरी: उम्मीदवार के पास हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता से संबंधित वैध CPCT स्कोर कार्ड होना चाहिए। यदि चयन के समय CPCT नहीं है, तो नियुक्ति के बाद 3 वर्ष के भीतर इसे पास करना होगा।
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र: उम्मीदवार के पास संबंधित श्रेणी का वैध दिव्यांग (PwD) प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • रोजगार कार्यालय पंजीकरण: उम्मीदवार का मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में लाइव पंजीकरण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की शर्तें

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह आयु सीमा मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी दिव्यांग उम्मीदवारों पर लागू होगी। सामान्यतः किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

देखें आधिकारिक नोटिस

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

श्रेणी आवेदन शुल्क
अनारक्षित (UR) उम्मीदवार 500
मध्य प्रदेश के SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग उम्मीदवार 250
लंबित रिक्तियों (सीधी भर्ती) के उम्मीदवार कोई शुल्क नहीं
MP Online कियोस्क शुल्क 60 अतिरिक्त
पंजीकृत नागरिक लॉगिन शुल्क 20 अतिरिक्त
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Group-2 Sub Group-4 Patwari Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी प्रोफाइल बनाएं या लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म की जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed