फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Raised awareness against narcotics

Kullu News: नशीले पदार्थों के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 04 Aug 2026 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness against narcotics
मनाली और कुल्लू से जनजागरूकता कार्यक्रमों से हुई नशा मुक्त अभियान की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कल्याण विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में नशीले पदार्थों और मादक द्रव्यों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत मंगलवार को मनाली मालरोड, टैक्सी स्टैंड और कुल्लू बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कलाकारों ने समूह गीत 'गांव-गांव, शहर-शहर में यह अभियान चलाना है, छोड़ नशे की बुरी आदतें, सबको यह समझाना है' तथा लोकगीत 'छोड़ी दे मेरे सजना शराबो रा नशा' की प्रस्तुतियां दीं। नुक्कड़ नाटक 'नशे को छोड़, जिंदगी की ओर' के माध्यम से समाज में तेजी से फैल रहे आधुनिक नशों जैसे हेरोइन और ब्राउन शुगर के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल ने कहा कि नशा आज गंभीर सामाजिक बुराई का रूप ले चुका है। इसने समाज के स्वस्थ ताने-बाने को प्रभावित किया है। नशे की लत व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना देती है तथा इसका दुष्प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भुंतर में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया गया है। इसके अलावा युवाओं के मार्गदर्शन और परामर्श के लिए युवा परामर्श केंद्र भी संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मनाली टैक्सी स्टैंड के प्रधान राज कमल, उपप्रधान किरण कुमार, अमित, किशन वर्मा, पर्यावरणविद् किशन कुमार, कुल्लू बस अड्डा प्रभारी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed