फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth injured after being hit by a scooter near Bhootnath Bridge.

Kullu News: भूतनाथ पुल के पास स्कूटी की टक्कर से युवक घायल

Tue, 04 Aug 2026 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Youth injured after being hit by a scooter near Bhootnath Bridge.
कुल्लू। शहर के भूतनाथ पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर सड़क पार कर रहे एक युवक को स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक और युवक दोनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक ने सदर थाना कुल्लू में स्कूटी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुमित ने पुलिस को बताया कि दो अगस्त की रात वह पंजाब जाने के लिए अपने दोस्त की गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान जब वह सड़क पार करने लगा, तो भुंतर की ओर से आ रही एक स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि शिकायत के आधार पर स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed