{"_id":"6a71d4fea1cbd006a80896a0","slug":"piyush-was-awarded-the-rank-of-senior-under-officer-kullu-news-c-89-1-ssml1015-183292-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पियूष को दिया सीनियर अंडर ऑफिसर का रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पियूष को दिया सीनियर अंडर ऑफिसर का रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर कॉलेज में एनसीसी रैंक समारोह का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में एनसीसी रैंक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शेफाली ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन सीटीओ ज्योति बाला के मार्गदर्शन में हुआ। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के आधार पर कैडेट्स को नए रैंक प्रदान किए गए।
पियूष ठाकुर को सीनियर अंडर ऑफिसर, कामिनी और आशीष को अंडर ऑफिसर, समीम को सार्जेंट, राजीव ठाकुर को कॉर्पोरल तथा सिया और अंशुल महंत को लांस कॉर्पोरल का रैंक दिया गया। इसके अलावा कैडेट्स को एटीसी, बी और सी सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. शेफाली ने सभी रैंकधारी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कैडेट्स एनसीसी के आदर्शों का पालन करते हुए महाविद्यालय और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। सीटीओ ज्योति बाला ने कहा कि एनसीसी में रैंक केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। संवाद