फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Athletes Honoured at Kullu College

Kullu News: कुल्लू कॉलेज में खिलाड़ियों का किया सम्मान

Tue, 04 Aug 2026 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Athletes Honoured at Kullu College
स्पोर्ट्स परिचय कार्यक्रम में खेल में ऊंचाइयां छूने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

...
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पहली बार स्पोर्ट्स परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक आचार्य (शारीरिक शिक्षा एवं खेल) डॉ. ओम प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों का परिचय, सम्मान और महाविद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों और प्राध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ मंच पर आकर परिचय दिया। प्राचार्य और अन्य प्राध्यापकों ने खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खेल आधारित नाटक, मार्शल आर्ट प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से खेलों के महत्व, अनुशासन, टीम भावना और सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने कहा कि पहले खिलाड़ियों के लिए संसाधन और सुविधाएं सीमित थीं, लेकिन अब खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पर्याप्त अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed