फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM inspects Kanwar route, issues strict instructions.

Meerut News: डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Tue, 04 Aug 2026 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
DM inspects Kanwar route, issues strict instructions.
नहर पटरी पर शिविर स्थल के पास खडे सूखे पेड को डीएम ने कटवाने के निर्देश दिए। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सिंह ने मवाना गंग नहर कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। पहली बार मेरठ जिले की सीमा में नहर पटरी पर कांवड़ियों के लिए लाइटें लगाई गई हैं।
डीएम डॉ. वीके सिंह ने बताया कि नहर पटरी पर गांव बटावली से लेकर शाहजहांपुर मेरठ जनपद की सीमा लगभग 42 किमी. में कांवड़ियों के लिए जिला पंचायत की ओर से लाइट की व्यवस्था की गई है। पूरी नहर पटरी पर सफाई और पीने के लिए स्वच्छ पानी व मोबाइल टॉयलेट के लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों को निर्देश दिए हैं। वहीं वन विभाग की अधिकारी खुशबू उपाध्याय को नहर पटरी के किनारे खड़े सूखे और जर्जर पेड़ों को तत्काल कटवाने के आदेश दिए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई खतरा न रहे। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्णकांत मिश्रा को कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी राम जन्म को गंग नहर मार्ग से गुजर रही बिजली की लाइनों की सुरक्षा जांच कर आवश्यक सुधार कराने काे कहा गया। मवाना थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
संपर्क मार्ग में सुधार नहीं
मवाना। गंग नहर पुल के संपर्क मार्ग पर कोई काम शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क को मानकों के अनुरूप सीधा एवं सुरक्षित बनाने का कार्य बुधवार से हर हाल शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने सख्त हिदायत दी कि यदि सरकारी कार्य में कोई व्यक्ति बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। बीते माह डीएम ने सड़क निर्माण को देखकर नाराजगी व्यक्त की थी और कांवड़ यात्रा से पहले मानकों के अनुसार संपर्क मार्ग के निर्माण को कहा था, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं होने पर उन्होंने मंगलवार को नाराजगी व्यक्त की।

नहर पटरी पर शिविर स्थल के पास खडे सूखे पेड को डीएम ने कटवाने के निर्देश दिए। (मवाना)

नहर पटरी पर शिविर स्थल के पास खडे सूखे पेड को डीएम ने कटवाने के निर्देश दिए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed