OSSC JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 606 पदों पर भर्ती, 30 मई से शुरू होगा आवेदन
OSSC JE Recruitment 2026: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 606 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 30 मई 2026 से शुरू होगी और 29 जून तक चलेगी। चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSC JE Recruitment 2026: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती परीक्षा (सीटीएसआरई-2025) के तहत कुल 606 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2026 तक जारी रहेगी।
इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 606 रिक्तियों में से 202 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें जल संसाधन विभाग में 24 पद, पंचायती राज एवं पेयजल विभाग में 450 पद तथा नगर प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग में 132 पद शामिल हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 30 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जून 2026 |
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। डिप्लोमा ओडिशा स्टेट काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड वोकेशनल ट्रेनिंग या तकनीकी शिक्षा निदेशालय, ओडिशा से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-9 के तहत 53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “रिक्रूटमेंट/अप्लाई ऑनलाइन” सेक्शन पर क्लिक करें।
- OSSC JE भर्ती लिंक चुनें।
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।