Etawah: शराब के नशे में भाई बना भाई का काल, मामूली विवाद में हंसिया-डंडे से की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Etawah Murder News: वैदपुरा क्षेत्र में शराब के नशे में बच्चों के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। बड़े भाई ने छोटे भाई सकी हंसिया और डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में वैदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अधियापुर में मंगलवार देर शाम शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने बच्चों के विवाद में अपने छोटे भाई की हंसिया और डंडे से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मंगलवार शाम करीब सात बजे सुशील शाक्य (36) निवासी अधियापुर शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा था। घर आते ही उसने अपने बड़े भाई शिवशंकर शाक्य के बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुशील के आक्रामक रूप को देखकर सहमे बच्चे जान बचाकर घर से बाहर भाग गए। कुछ समय बाद बड़ा भाई शिवशंकर शाक्य (50) भी शराब के नशे में घर पहुंचा।
जमीन पर पटककर हंसिया से किया वार
जब उसे पता चला कि सुशील ने उसके बच्चों को पीटा है, तो वह आक्रामक हो गया। बच्चाें को पीटने पर दोनों भाइयों के बीच गाली-गलौज और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शिवशंकर ने सुशील को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पास में ही पड़े हंसिया से सुशील के माथे पर जोरदार प्रहार कर दिया। शिवशंकर का इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो उसने डंडे से सुशील के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए।
मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत
सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण सुशील की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ने बताया कि रात करीब 10 बजे बड़े भाई के छोटे भाई की हत्या की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या में इस्तेमाल हंसिया और डंडा बरामद कर लिया गया है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, पुलिस ने आरोपी शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सगे भाई के हाथों भाई के कत्ल की वारदात के बाद से अधियापुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।