सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic stalled on Kanpur Sagar Highway broken down truck has caused jam resulting in long queues of vehicles

Traffic Alert: कानपुर-सागर हाईवे पर थमा यातायात, ट्रक खराब होने से लगा भीषण जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 10 Jun 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर शंभुआ पुल के पास एक ट्रक खराब होने से भीषण जाम लग गया है, जिसका असर पतारा कस्बे तक देखा जा रहा है। घंटों से यात्री सड़कों पर फंसे हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

Traffic stalled on Kanpur Sagar Highway broken down truck has caused jam resulting in long queues of vehicles
कानपुर-सागर हाईवे पर लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे पर मंगलवार सुबह से ही यात्रियों का बुरा हाल है। बिधनू थाना क्षेत्र के शंभुआ पुल के पास एक ट्रक के अचानक खराब हो जाने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। स्थिति इतनी विकट हो गई कि जाम का असर घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे तक दिखाई दे रहा है।

Trending Videos

बता दें कि हाईवे पर भारी वाहनों का दबाव पहले से ही अधिक रहता है। ऐसे में बीच सड़क पर ट्रक खराब होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। सुबह से जाम में फंसे मुसाफिरों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन





रेंग-रेंग कर चल रहे हैं वाहन
पतारा कस्बे तक जाम फैलने से स्थानीय लोगों का निकलना भी दुश्वार हो गया है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर पहुंची है, ताकि खराब ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सके। हालांकि, भारी ट्रैफिक लोड के कारण वाहनों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed