सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSPCL Announces 622 Junior Engineer Vacancies, Apply Online Before May 10

PSPCL: पंजाब में 622 पदों पर जूनियर इंजीनियर की भर्ती, डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए मौका; इस दिन से करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 14 Apr 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

PSPCL JE Vacncy 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। बी.टेक/बीई और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PSPCL Announces 622 Junior Engineer Vacancies, Apply Online Before May 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

PSPCL JE Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने 622 जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार pspcl.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है।

Trending Videos

कौन कर सकता है आवेदन

अगर आपने इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (3-4 साल) किया है और उसमें कम से कम 60% अंक हैं, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के पास बी.ई./बी.टेक./बी.एससी इंजीनियरिंग की डिग्री है और उनमें कम से कम 50% अंक हैं, वे भी योग्य हैं।

इसके साथ ही, अगर आपने AMIE (इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स) से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स में 50% अंक के साथ पढ़ाई की है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि सभी उम्मीदवारों के लिए 10वीं (मैट्रिक) तक पंजाबी भाषा पास होना अनिवार्य है।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

श्रेणी शुल्क जीएसटी (18%) सहित कुल अतिरिक्त शुल्क
सामान्य/अन्य सभी उम्मीदवार 1200 1416 बैंक शुल्क (यदि लागू हो)
अनुसूचित जाति/दिव्यांगजन 750 885 बैंक शुल्क (यदि लागू हो)

कैसा रहेगा परीक्षा पैटर्न?

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनमें 50 प्रश्न संबंधित पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे। इसके अलावा 20 प्रश्न पंजाबी भाषा से, 10 प्रश्न सामान्य ज्ञान से, 10 प्रश्न तर्कशक्ति से और 10 प्रश्न सामान्य अंग्रेजी से पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि हर गलत उत्तर पर 0.25 (1/4) अंक की नकारात्मक अंकन (negative marking) होगी। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे (120 मिनट) निर्धारित की गई है।

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार pspcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन करते समय किसी भी दस्तावेज़ को अपलोड करने की जरूरत नहीं है।
  • सभी जानकारी अपने मूल दस्तावेजों के अनुसार सही-सही भरें।
  • फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान के बाद परीक्षा में अस्थायी (provisional) प्रवेश मिलेगा।
  • अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
  • एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed