{"_id":"69e5e2896c8e8a8b43076aee","slug":"out-of-control-truck-claims-lives-of-mother-and-son-seven-month-old-infant-girl-survives-unharmed-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: औरैया में बेकाबू ट्रक ने छीनी मां-बेटे की जिंदगी, सात माह की मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: औरैया में बेकाबू ट्रक ने छीनी मां-बेटे की जिंदगी, सात माह की मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मां-बेटे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक हादसे में मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सौरिख थानाक्षेत्र के गांव शिव सिंहपुर निवासी शिवम कुमार की पत्नी शिवानी (26) अपने तीन वर्षीय पुत्र पुष्पम और सात माह की पुत्री सरस्वती उर्फ सिद्धी को लेकर अपने भतीजे सोनू की बाइक से सहायल थानाक्षेत्र के गांव पूराकलां स्थित ननिहाल जा रही थीं। परिवार के इस सामान्य सफर को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।
जैसे ही बाइक एरवा कटरा कस्बे के बाजार गेट के सामने पहुंची, तभी बिधूना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवानी और उनके मासूम बेटे पुष्पम ट्रक के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गनीमत रही कि सात माह की मासूम बच्ची इस हादसे में सुरक्षित बच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos