सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A three-kilogram lump was removed from the woman's stomach.

Auraiya News: महिला के पेट से निकली तीन किलो की गांठ

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A three-kilogram lump was removed from the woman's stomach.
फोटो-10- ऑपरेशन के दौरान बेड पर लेटा मरीज और मौजूद शल्य टीम। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। पेट दर्द की समस्या से पिछले दो साल से परेशान चल रही 50 वर्षीय महिला का शनिवार रात मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया गया। शल्य टीम ने बच्चेदानी से तीन किलो की गांठ निकाली।
Trending Videos

एक सप्ताह पहले मेडिकल कॉलेज चिचौली की ओपीडी में एक महिला पेट दर्द की समस्या लेकर पहुंची। महिला रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पायल जादौन व डॉ. शालिनी चौहान ने सीटी स्कैन व ट्यूमर मार्कर जांच कराई, जिसमें बच्चेदानी में कैंसर संभावित ट्यूमर गांठ पाई गई। शनिवार रात महिला का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शालिनी ने बताया कि गांठ महिला के लिए जानलेवा भी हो सकती थी। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की सेहत अब ठीक है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed