सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Assistant Admit Card 2026 Released Prelims Exam on April 11 Download Call Letter at rbi.org.in

RBI Assistant: आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 11 अप्रैल को एग्जाम

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

RBI Assistant Admit Card 2026: आरबीआई ने असिस्टेंट भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 11 अप्रैल को होगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है।
 

RBI Assistant Admit Card 2026 Released Prelims Exam on April 11 Download Call Letter at rbi.org.in
RBI Assistant Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार

RBI Assistant 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने सहायक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है और परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी।

Trending Videos

650 पदों के लिए हो रहा भर्ती परीक्षा का आयोजन

यह भर्ती अभियान कुल 650 असिस्टेंट पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे एग्जाम डेट, शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र का पता दिया गया होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत RBI से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

RBI Assistant Exam Pattern: आरबीआई असिस्टेंट परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रीलिम्स में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। इसमें अंग्रेजी भाषा (30 प्रश्न), न्यूमेरिकल एबिलिटी (35 प्रश्न) और रीजनिंग एबिलिटी (35 प्रश्न) शामिल हैं। परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी ले जाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी की फोटो कॉपी भी साथ रखना जरूरी है।

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए सभी उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन के लिए पूरी तैयारी पहले से सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed